फ्लाइट में पोती को दुलार करते लालू यादव का वीडियो हुआ वायरल
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फ्लाइट में अपनी पोती कात्यायनी को दुलार करते दिख रहे हैं। उनके बेटे व बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी अपनी बेटी को लाड करते दिख रहे हैं। लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने 'X' पर वीडियो शेयर कर लिखा, "एहसास, अनुभूति।"