फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नवंबर में एअर इंडिया की यूएस-दिल्ली फ्लाइट में बुज़ुर्ग महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को शनिवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शंकर के वकील ने ज़मानत याचिका दाखिल की है जिस पर 11 जनवरी को सुनवाई होगी। मुंबई निवासी शंकर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।