फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने को लेकर गिरफ्तार हुए शख्स की तस्वीर आई सामने

नवंबर में एअर इंडिया की यूएस-दिल्ली फ्लाइट में एक बुज़ुर्ग महिला पर पेशाब करने को लेकर गिरफ्तार हुए शंकर मिश्रा की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुंबई के शंकर को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया है। इससे पहले अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फारगो ने इसी मामले में शंकर को बर्खास्त कर दिया था।

Load More