फ्लाइट में श्रीदेवी ने मुझसे 'हंसा' की तरह बात करने को कहा था: सुप्रिया पाठक
ऐक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने एक इंटरव्यू में दिवंगत ऐक्ट्रेस श्रीदेवी से उनकी मुलाकात के बारे में बताया है, "मैं अमेरिका से आ रही थी और श्रीदेवी भी उसी फ्लाइट में थीं।" उन्होंने कहा, "वह मेरे पास आईं और कहा कि मुझे माफ करिएगा लेकिन क्या आप 'हंसा' की तरह बोल सकती हैं?" मैंने कहा 'हेलो, हाउ आर...खाना खा के जाना'।"