फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने छोड़ी कंपनी, वॉलमार्ट को बेची हिस्सेदारी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने अपनी हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेचने के बाद कंपनी छोड़ दी है। इससे पहले फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल ने 2018 में कंपनी छोड़ी थी और उन्होंने भी अपनी हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेची थी। फ्लिपकार्ट के शुरुआती निवेशक टाइगर ग्लोबल और एस्सेल ने भी अपनी हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेची है।