फ्लिपकार्ट पर एमआरपी से अधिक में शैंपू बेचने को लेकर बेंगलुरु के कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बेंगलुरु की उपभोक्ता अदालत ने फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान एक महिला को एमआरपी से अधिक में शैंपू बेचने पर ₹20,000 जुर्माना लगाया है। फ्लिपकार्ट ने 2019 में ₹95 का शैंपू महिला को ₹191 में बेचा था। कंपनी को सेवा में कमी के लिए ₹10,000, अनुचित व्यापार के लिए ₹5,000 और अदालती खर्च के लिए ₹5,000 मुआवज़ा देना होगा।