भारतीय ई-कॉमर्स स्टार्टअप फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को एलान किया कि गूगल उसमें निवेश कर रही है। गूगल ने फ्लिपकार्ट के ताज़ा फंडिंग राउंड में भाग लिया है जिससे वह कंपनी की अल्पांश हिस्सेदारी हासिल कर लेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट के $1 बिलियन के ताज़ा फंडिंग राउंड में गूगल ने $350 मिलियन का निवेश किया है।