फ्लिपकार्ट से खरीदा गया था दिल्ली में 17-वर्षीय स्कूली छात्रा के ऊपर फेंका गया तेज़ाब
पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में 17-वर्षीय स्कूली छात्रा के ऊपर फेंका गया तेज़ाब फ्लिपकार्ट से खरीदा गया था। बकौल पुलिस, आरोपी ने पीड़िता द्वारा दोस्ती खत्म करने के बाद बदला लेने के लिए यह हमला किया था। वहीं, आरोपी का दोस्त आरोपी की लोकेशन छिपाने के लिए उसका फोन लेकर घटनास्थल से दूर चला गया था।