फ्ली मार्केट से खरीदी गई ड्रेस पहनकर कान्स में बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने गई थीं अनसूया
कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वालीं पहली भारतीय अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता ने बताया है कि उन्होंने जिस आउटफिट में पुरस्कार लिया था, उसे एक फ्ली मार्केट (जहां सेकेंड हैंड सामान बिकता है) से खरीदा था। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर उन्होंने कहा, "अवॉर्ड मिलने से पहले...जल्दी से कान्स के एक फ्ली मार्केट जाकर आउटफिट खरीदा था।"