फ्लोटिंग ब्रिज की रेलिंग टूटने से केरल में कई लोग समुद्र में गिरे

तिरुवनंतपुरम (केरल) के वर्कला में शनिवार शाम एक फ्लोटिंग ब्रिज की रेलिंग टूटने से कई लोग समुद्र में गिर गए। टूटी हुई रेलिंग का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, मौके पर मौजूद लाइफगार्ड्स व पुलिसकर्मियों ने लाइफ जैकेट पहने लोगों को बचा लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना में 15 लोग घायल हुए हैं।

Load More