फ्लोरिडा में मोबाइल होम पार्क में क्रैश हुआ छोटा विमान, पायलट की हुई मौत
अमेरिका के फ्लोरिडा में गुरुवार को एक मोबाइल होम पार्क में एक छोटा विमान क्रैश हो गया जिसमें पायलट की मौत हो गई। विमान के एक मकान पर क्रैश होने के बाद कम-से-कम 3 मकानों में आग लग गई जिस पर काबू पा लिया गया है। घटना में कई लोगों की मौत व कुछ के घायल होने की खबर है।