बैंकों का फंसा पैसा अब आएगा वापस, वित्त मंत्रालय ने कर्ज वसूली को जल्दी निपटाने के दिए निर्देश
वित्त मंत्रालय ने डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल्स (DRTs) को कर्ज़ वसूली मामलों को तेज़ी से निपटाने को कहा है। इसके लिए बेहतर काम कर रहे ट्रिब्यूनल्स के तरीके अपनाने और बैंकों की निगरानी मजबूत करने को कहा गया। मंत्रालय ने वसूली प्रक्रिया तेज़ करने के लिए बड़े बकाया मामलों को प्राथमिकता देने और लोक अदालतों के इस्तेमाल बढ़ाने पर ज़ोर दिया है।