बैंकों में अब विनिवेश की उतनी ज़रूरत नहीं रही: JFS के चेयरमैन केवी कामत
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (जेएफएस) के चेयरमैन केवी कामत का कहना है कि बैंकों को अब विनिवेश की उतनी ज़रूरत नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी बैंक (पीएसयू) पूंजी के मामले में आत्मनिर्भर हैं और टेक्नोलॉजी में प्राइवेट बैंकों का मुकाबला कर सकते हैं तो सरकार को हिस्सेदारी बेचने पर दोबारा विचार करने की ज़रूरत है।