न्यूज़ 18 ने सरकार के हवाले से वीडियो शेयर कर बताया है कि भविष्य में बांके बिहारी कॉरिडोर (वृंदावन) कैसा होगा। इसके तहत यमुना के तट पर 30,000 तीर्थयात्रियों की क्षमता वाले तीर्थयात्री सुविधा केंद्र और 12-हेक्टेयर भूमि में पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। कॉरिडोर परियोजना 5.5 एकड़ में बनेगी और मंदिर में एंट्री के लिए 3 गेट बनाए जाएंगे।