बांके बिहारी मंदिर के 'AC के पानी' वाले वायरल वीडियो पर हुआ नया खुलासा, पुजारी ने बताई सही बात
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया था कि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में चरणामृत समझकर लोग एसी का पानी पीते दिखे। इस वीडियो को लेकर सेवायत पुजारी शालू गोस्वामी ने बताया, "यह कोई आम जल नहीं है, बिहारी जी के द्वारा स्नान किया हुआ यह जल किसी अमृत से कम नहीं है।"