बांके बिहारी मंदिर पहुंचे यूपी के मंत्री एके शर्मा का हुआ विरोध, सेवायतों ने गिराया पर्दा
मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सेवायतों और महिलाओं ने मंदिर परिसर में कॉरिडोर और ट्रस्ट बनाने की योजना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गुस्से में सेवायतों ने मंदिर का पर्दा गिरा दिया जिससे मंत्री दर्शन भी ठीक से नहीं कर सके।