बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन पर सख्ती, दिवाली के बाद रजिस्ट्रेशन के नए नियम होंगे लागू
वृंदावन (यूपी) के बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब मंदिर के गेट नंबर-4 पर बने काउंटर से पर्ची लेना अनिवार्य होगा जिसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई। सर्दियों में मंदिर के कपाट सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और संध्या दर्शन के लिए शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खुले रहते हैं।