बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करते हुए कार्डियक अरेस्ट से श्रद्धालु की हुई मौत
वृंदावन (उत्तर प्रदेश) स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय पंजाब के रहने वाले रणधीर तलवार नामक 72-वर्षीय श्रद्धालु के अचेत होकर गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और तलवार की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, वह प्रसाद लेने के बाद बेहोश हुए थे। डॉक्टरों के मुताबिक, श्रद्धालु की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।