Q2FY27 में इस सरकारी बैंक का धांसू प्रदर्शन! ₹6,532 करोड़ के पार पहुंचा मुनाफा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 35.8% की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ₹6,532 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 50.9% बढ़कर ₹11,430 करोड़ पहुंचा। एसेट क्वॉलिटी में सुधार से ग्रॉस एनपीए घटकर 1.78% रह गया। हालांकि, संभावित नुकसान की भरपाई के लिए प्रावधान 93.3% बढ़कर ₹2,381.8 करोड़ हो गए हैं।