बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से यूपी में गायब हुई ₹50 लाख की ज्वेलरी
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक परिवार ने दावा किया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से उनकी ₹50 लाख की ज्वेलरी गायब हो गई। परिवार ने बताया कि 21 अक्टूबर को उन्हें बैंक से कॉल आई और तुरंत ब्रांच आने को कहा गया। बैंक पहुंचने पर परिवार को लॉकर टूटा हुआ मिला जिसमें ज्वेलरी नहीं थी।