बैंक ऑफ बड़ौदा ने 592 पदों पर निकाली भर्ती, 19 नवंबर तक करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बिज़नेस फाइनेंस मैनेजर, एमएसएमई रिलेशनशिप मैनेजर, एआई हेड, मार्केटिंग ऑटोमेशन हेड व डेटा इंजीनियर समेत 592 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 19 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों का स्नातक/बीई/बीटेक/एमबीए/पीजीडीएम/सीए जैसी शैक्षिक योग्यताओं में से किसी एक में पास होना आवश्यक है।