बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली 146 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल है आवेदन करने की अंतिम तिथि
बैंक ऑफ बड़ौदा ने ह्यूमन रिसोर्स की कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए बैंक की विभिन्न ब्रांचों में 146 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 22-57 वर्ष के बीच होनी चाहिए और इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।