बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2482 पदों पर भर्ती निकाली है और अब उसकी अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 17 सितंबर तक कर दी है। लोकल बैंक ऑफिसर्स को जेएमजी/स्केल-I में नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए बेसिक पे स्केल ₹48,480-85,920 है। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21-30 वर्ष होनी चाहिए।