बैंक के जनसेवा केंद्र में लूट मैंने की लेकिन यूपी पुलिस ने किसी और का एनकाउंटर कर दिया: युवक
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में एक बैंक के जनसेवा केंद्र में हुई लूटपाट के मामले में एक युवक ने वीडियो जारी कर बताया है कि लूट उसने की लेकिन यूपी पुलिस ने किसी और का एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिख रहा युवक लूट मामले में वांछित है और ₹25,000 का इनामी है।