बैंकॉक के रूफटॉप पूल में फ्लोटिंग मैट्रेस पर आराम फरमा रहा था कपल, तभी आया भूकंप; देखें वीडियो
बैंकॉक (थाईलैंड) में शुक्रवार को आए भीषण भूकंप के दौरान का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें झटकों के दौरान रूफटॉप पूल में फ्लोटिंग मैट्रेस पर आराम फरमा रहा कपल हड़बड़ाकर पूल से बाहर आता दिख रहा है। पर्यटक माना जा रहा यह कपल पहले तो कुछ नहीं समझ पाया लेकिन वह समय रहते बाहर आ गया।