बैंकॉक में गिरने से घायल हुईं अरुणा ईरानी, व्हीलचेयर पर बैठी और बैसाखी पकड़े दिखीं
अभिनेत्री अरुणा ईरानी हाल ही में बैंकॉक (थाईलैंड) में गिरने से घायल हो गई हैं। पत्रकार विक्की चचलानी ने उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह व्हीलचेयर पर बैठी व बैसाखी पकड़े दिख रही हैं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। बकौल चचलानी, कुछ समय आराम करने के बाद अरुणा ईरानी भारत लौट आई हैं।