बैंकॉक में ज़ू में केयरटेकर को 15 मिनट तक नोचता रहा शेरों का झुंड, टूरिस्टों के सामने ली जान
बैंकॉक (थाईलैंड) के सफारी वर्ल्ड में शेरों के झुंड ने 20 साल पुराने केयरटेकर को मार डाला है। पर्यटकों ने केयरटेकर को बचाने के लिए गाड़ियों के हॉर्न बजाए व शोर मचाया लेकिन शेर 15 मिनट तक उसे नोचते-काटते रहे। बकौल रिपोर्टस, केयरटेकर प्रोटोकॉल को तोड़कर अपनी कार से उस समय बाहर आया था जब शेर खाना खा रहे थे।