बैंकॉक में लग्ज़री होटल के कमरे में मृत मिले 3 पुरुष व 3 महिलाएं, थाई पीएम ने दिए जांच के आदेश
बैंकॉक (थाईलैंड) के एक लग्ज़री होटल के कमरे में 3 महिलाएं व 3 पुरुष संदिग्ध हालात में मृत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की कॉफी में 'साइनाइड' के अंश मिले हैं। दो मृतकों की पहचान वियतनामी-अमेरिकी नागरिक जबकि 4 की वियतनामी नागरिक के रूप में हुई है। थाई प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।