बैंक खातों में 4 नॉमिनी रखने को मिल सकती है मंज़ूरी, लोकसभा से पास हुआ विधेयक
लोकसभा से बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2024 पास हो गया है। इस विधेयक के तहत बैंक खाते में खाताधारक 1 की जगह 4 नॉमिनी बना सकेंगे, सहकारी बैंकों में निदेशकों (चेयरमैन एवं पूर्णकालिक निदेशक को छोड़कर) का कार्यकाल 8 साल से बढ़ाकर 10 साल किया जाएगा और बैंक हर माह 15वीं और आखिरी तारीख पर वित्तीय आंकड़ों की सूचना देंगे।