बैंक खाते में ज़ीरो बैलेंस है, BPL राशन लेने जाते समय नीरू के गोल्ड मेडल जीतने का पता चला: मां
भारतीय शूटर नीरू ढांडा की मां सुदेश देवी ने बताया है कि वह बीपीएल स्कीम के तहत गेहूं लेने जा रही थीं तब एक पत्रकार ने उन्हें बेटी के एशियन गेम्स-2026 में गोल्ड जीतने की खबर दी। उन्होंने कहा, "गरीब हैं...बैंक खाते में ज़ीरो बैलेंस है।" नीरू ने एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है।