बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी! जमा रकम की बीमा राशि ₹5 लाख से बढ़कर हो सकती है ₹7.5 लाख
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार बैंक डिपॉज़िट इंश्योरेंस की सीमा को मौजूदा ₹5-लाख से बढ़ाकर ₹7.5-लाख करने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव को मंज़ूरी मिलने पर बैंक बंद होने या लाइसेंस रद्द होने की स्थिति में ग्राहकों को ₹2.5-लाख तक अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी। यह बीमा DICGC के ज़रिए सेविंग-अकाउंट्स, FD, RD और चालू खाते में जमा राशि पर लागू होता है।