बैंक चेक में रकम के अंत में क्यों लिखा जाता है 'Only'?
बैंक चेक में शब्दों में लिखी रकम के बाद 'ओनली' या 'मात्र' लिखने से चेक की सिक्योरिटी बढ़ जाती है। ऐसा करने से जिसे चेक दिया जा रहा है वह चेक में लिखी धनराशि के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता। हालांकि, ऐसा कोई नियम नहीं है कि अगर चेक पर 'ओनली' न लिखा जाए तो चेक मान्य नहीं होगा।