बैंक लॉकर से ₹50 लाख की ज्वेलरी गायब देख सन्न रह गई महिला, मैनेजर ने झाड़ा पल्ला
कानपुर (यूपी) की एक बैंक शाखा के लॉकर से करीब ₹50 लाख के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। खाताधारक के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों से जवाब मांगने पर उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं, शिकायत मिलने पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।