बैंक से जुड़ा काम है तो आज ही निपटा लें, मंगलवार को बंद रहेंगे लगभग सभी बैंक
देशभर में दशहरा और स्थानीय त्योहारों के चलते बैंक शाखाओं में इस हफ्ते कामकाज प्रभावित रहेगा। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मंगलवार 20 अक्टूबर को दशहरा/विजयादशमी के मौके पर ज़्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, बैंक बंद रहने के दौरान UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।