बांग्लादेशी ढूंढ लेते हो, पहलगाम में आतंकी कैसे आए इसका पता क्यों नहीं लगाते?: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "तुम बिहार में बांग्लादेशी, रोहिंग्या और नेपाली ढूंढ लेते हो फिर पहलगाम में आतंकवादी कैसे आए इसका पता क्यों नहीं लगाते?" ओवैसी ने कहा, "हमें पहलगाम हमले का बदला लेना है। 'ऑपरेशन सिंदूर' तब तक जारी रखो, जब तक चारों आतंकवादी मारे ना जाएं।"