शेख हसीना का हेलीकॉप्टर से बांग्लादेश छोड़ने का कथित वीडियो आया सामने
बांग्लादेश में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना का हेलीकॉप्टर से देश छोड़ने का कथित वीडियो सामने आया है। शेख हसीना कथित तौर पर मिलिट्री हेलीकॉप्टर से देश से बाहर निकलीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना आधिकारिक पीएम आवास छोड़ने के बाद भारत के लिए रवाना हुई हैं।