बांग्लादेशी वोटर्स ने आम चुनाव में क्यों डाले दो-दो वोट?

बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदाता को 2 पर्चियां (मतपत्र) मिलीं। पहली पर्ची पर उम्मीदवारों के नाम और उनके चुनाव चिह्न थे जिनपर मुहर लगाकर मतदाताओं को सांसद चुनना था। दूसरी पर्ची जनमत संग्रह की थी जिसमें 'जुलाई चार्टर' पर राय मांगी गई। चार्टर में राष्ट्रपति की शक्तियां बढ़ाने सहित कई संवैधानिक संशोधन प्रस्तावित हैं।

Load More