बांग्लादेश एक और पाकिस्तान बन गया है, भारत के लिए बेहद चिंताजनक: शेख हसीना के बेटे
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे वाजेद जॉय ने बुधवार को कहा, "बांग्लादेश में आईएसआई को खुली छूट मिली हुई है...बांग्लादेश एक और पाकिस्तान बन रहा है।" उन्होंने कहा, "यह भारत के लिए एक बेहद चिंता वाला विषय होना चाहिए।" बकौल जॉय, बांग्लादेशी अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है और यह दुनिया की शांति के लिए खतरा बन जाएगा।