बांग्लादेश और भारत में चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में गिरफ्तार हुई अपोलो हॉस्पिटल की डॉक्टर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश और भारत में चल रहे किडनी के ट्रांसप्लांट रैकेट में कथित रूप से शामिल होने को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल की 50-वर्षीय डॉक्टर विजया कुमारी को गिरफ्तार किया है। अब सस्पेंड हो चुकीं विजया ने नोएडा (यूपी) के यथार्थ हॉस्पिटल में 2021-23 के बीच 15-16 किडनी ट्रांसप्लांट किए थे।