बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने की सलाहकार परिषद के सदस्यों के विभागों की घोषणा

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को नवनियुक्त सलाहकार परिषद के विभागों की घोषणा की। यूनुस ने रक्षा, लोक प्रशासन, शिक्षा और ऊर्जा समेत 27 विभागों का प्रभार अपने पास रखा है। पूर्व विदेश सचिव मोहम्मद तौहीद हुसैन को विदेश मंत्रालय और रिटायर्ड ब्रिगेडियर जनरल एम सखावत हुसैन को गृह मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

Load More