बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने फिर जारी किया शेख हसीना की गिरफ्तारी का वॉरंट

बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। न्यायाधिकरण ने अधिकारियों को 12 फरवरी से पहले शेख हसीना समेत अन्य को गिरफ्तार कर पेश करने को कहा है। न्यायाधिकरण ने इससे पहले शेख हसीना और 45 अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था।

Load More