बांग्लादेश के कोर्ट ने चिन्मय दास की ज़मानत याचिका पर सुनवाई एक माह के लिए टाली
बांग्लादेश की एक अदालत ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की ज़मानत याचिका पर सुनवाई एक महीने के लिए टाल दी है। दरअसल, मंगलवार को ज़मानत याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई के लिए कोई वकील अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 2 जनवरी-2025 तय की है।