बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे जबकि पेसर मयंक यादव का पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ है। टीम में रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के तौर पर संजू सैमसन व जितेश शर्मा हैं।