बांग्लादेश की जेलों में 37 साल बिताने के बाद घर वापस लौटा त्रिपुरा का शख्स
बांग्लादेश की जेलों में 37 साल तक बंद रहने के बाद त्रिपुरा का एक शख्स वापस भारत लौटा है। अधिकारियों ने बताया है कि शाहजहां नामक शख्स 1988 में बांग्लादेश के कोमिला में अपने ससुराल गया था और वहां पुलिस ने अवैध रूप से पड़ोसी देश में प्रवेश करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया था।