बांग्लादेश की जेलों से भागे सैकड़ों कैदी भारत में कर सकते हैं घुसपैठ: बीएसएफ

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश की जेलों से अब तक 1,200 से ज़्यादा कैदी फरार हो गए हैं। बीएसएफ ने कहा है कि ये कैदी हथियारों के साथ भारत में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए दोनों देशों के सीमा बल बातचीत कर रहे हैं।

Load More