बांग्लादेश के जेशोरेश्वरी मंदिर से चोरी हुआ मां काली का कीमती मुकुट, PM मोदी ने किया था भेंट
द डेली स्टार के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मार्च 2021 में बांग्लादेश के सतखीरा में जेशोरेश्वरी मंदिर को भेंट किया गया सोने और चांदी से बना मां काली का मुकुट चोरी हो गया है। यह चोरी गुरुवार दोपहर 2:00 बजे-2:30 बजे के बीच हुई और उस वक्त मंदिर के पुजारी दिन की पूजा के बाद चले गए थे।