बांग्लादेश के जनक शेख मुजीबुर्रहमान की विशालकाय प्रतिमा को बुलडोज़र से तोड़ा गया
बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारियों ने देश के जनक व पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की विशालकाय प्रतिमा को बुलडोज़र से तोड़ दिया है। सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी बुलडोज़र से मूर्ति की गर्दन पर वार करते दिख रहे हैं। गौरतलब है, शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया है।