बांग्लादेश की नोट मंडी में खुलेआम बिकता है पैसा, वीडियो आया सामने
बांग्लादेश के एक बाज़ार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें बाज़ार में खुलेआम नोटों की गड्डियां बेची जा रही हैं। वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, "खुले में पैसा रखा है और कोई डर नहीं, इससे पता चलता है कि वहां पर क्राइम रेट कम है।" बकौल रिपोर्ट, इस बाज़ार में कटे-फटे नोट बदले जाते हैं।