बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा ज़िया अस्पताल में हुईं भर्ती
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को गुरुवार को ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की 79 वर्षीय नेता वर्ष-2021 से लीवर सिरोसिस से जूझ रही हैं और इसके साथ ही उन्हें किडनी, फेफड़े, दिल और आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हैं। 5 साल तक नज़रबंद रहीं खालिदा 6 अगस्त को रिहा हुई थीं।