बांग्लादेश के बल्लेबाज़ तमीम इकबाल ने इंटरनैशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
बांग्लादेश के बल्लेबाज़ तमीम इकबाल ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। यह दूसरी बार है जब उन्होंने संन्यास लिया है। इससे पहले जुलाई 2023 में उन्होंने भावुक होकर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में संन्यास लिया था लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप पर उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपना फैसला बदल लिया था।